सामूहिक निकाह सम्मेलन मे 12 जोड़ों ने किया निकाह कुबूल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा स्थित फाईन शॉदी लान मे आयोजित निकाह कार्यक्रम मे 12 जोड़ों को ईमाम द्वारा निकाह पढ़ाया गया। जहां जोड़ो ने कबूल है…कबूल है…कबूल है… कहकर एक दूसरे के हो गये। जिसके बाद उनके जोड़ों के वैवाहिक जीवन की खुशी के लिए दुआयें मांगी गई। आपको बता दे कि हजरत शाह सकलेन एकेडमी की तरफ से कस्बा मे बुधवार को रात्रि मे फाईन हॉल मे सामूहिक निकाह का आयोजन किया गया। इस दौरान 12 जोड़ों का निकाह कराया गया। शादी हॉल मे शाम पांच बजे बरेली जिले सहित पड़ोसी जिलो से पहुंचे मुस्लिम जोड़ो का निकाह हजरत शाह सकलैन मियां सहित जिले के मस्जिदों से पहुंचे ईमामों ने निकाह पढ़ाया। जिसमें सभी जोड़ो ने कबूल है…कबूल है…कबूल है… कहकर एक दूसरे के हो गये। सामूहिक विवाह समारोह मे सभी 12 जोड़ो को पलंग, बिस्तर, आलमारी सहित गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। निकाह के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें जोड़ो के रिश्तेदारों और परिचितों ने साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम रात 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक चला। सकलैनी कमेटी मे शरीफ सकलैनी तालिब सकलैनी, बाबू सकलैनी, इलियास सकलैनी, इकबाल सकलैनी, चांद मोहम्मद, साबिर सकलैनी, युसूफ सकलैनी, शरीफ सकलैनी, आरिफ सकलैनी सहित तमाम मुस्लिम बंधुओं की सहभागिता रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *