बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव धंतिया में जिस साइवर ठग के लिए क्राइम ब्रांच 4 दिनों से डेरा डाले हुए है। साइवर ठग ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच को बड़ा झटका लगा है। वही क्राइम ब्रांच द्वारा दूल्हे की गिरफ्तारी के डर से दुल्हन के पिता की रविवार की सुबह हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं गिरफ्तारी के स्टे के बाद अब शादी में खुशी का माहौल है। वही स्टे की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच दिल्ली वापस लौट गई। देर शाम को बारात लड़की के घर जाने को निकली। मामला थाना क्षेत्र के गांव धंतिया के शातिर ठग के खिलाफ दिल्ली में ठगी का मुकदमा दर्ज है। अभी 15 दिन पहले ही उसकी सगाई और 20 दिसंबर को बारात जानी है। जिसके बाद से ही क्राइम ब्रांच आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश लेकिन वह क्राइम ब्रांच के हाथ नहीं आया। क्राइम ब्रांच ने रविवार को बारात से पहले उसकी गिरफ्तारी के लिए 4 दिन से देना डाल रखा था परंतु आरोपी के गिरफ्तारी पर स्टे लेने के बाद क्राइम ब्रांच के प्लान पर पानी फिर गया। उधर बरात की तैयारी कर चुके दुल्हन के पिता को क्राइम ब्रांच द्वारा दूल्हे की गिरफ्तारी का डर इतना बैठ गया कि रविवार को सुबह दुल्हन के पिता की हालत बिगड़ गई। जिन्हें परिजनों ने इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।।
बरेली से कपिल यादव