सवा करोड़ की नाली निर्माण मे मनमानी पर गुस्सा, मानकों की हो रही अनदेखी

बरेली। जनपद के थाना सुभाषनगर मे वाजपेयी शॉप से तपेश्वरनाथ मंदिर रोड तक निर्माणाधीन सवा करोड़ रुपये की नाली मे निर्माण के दौरान पानी भरा होने से तकनीकी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल उठ गए हैं। तकनीकी जानकारों का कहना है कि आरसीसी नाली का निर्माण इस तरह करना सही नही है और इससे नाली को कभी भी नुकसान पहुंच सकता है। उधर, स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर काम मानकों के अनुसार नही हुआ तो वो कार्य रोक देंगे। नगर निगम 15वें वित्त आयोग की धनराशि सुभाषनगर में सड़क, नाली निर्माण किया जा रहा है। दोनों निर्माण पर नगर निगम करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। पिछले दिनों निर्माण कार्य की शिकायत पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने जांच कराई थी। ठेकेदार की फर्म को साढ़े पांच लाख रुपये जुर्माना का नोटिस भी दिया गया। इसके बाद भी गुरुवार को नाली निर्माण मे मानकों की ख्याल नही रखा गया है। स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए कार्य रोकने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही सड़क और जल निकासी के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। नागरिकों का कहना है कि कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होनी चाहिए। निर्माणाधीन नाली मे पानी भरा होने से तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। पीडब्ल्यूडी के मानक स्पष्ट रूप से निर्देशित करते है कि नाली निर्माण के दौरान पानी का भरा होना निर्माण की मजबूती, दीर्घायु और सुरक्षा के लिए जोखिम भरा है। तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि अगर निर्माण मे इस तरह की लापरवाही की जाती है तो भविष्य में नाली मे दरारे पड़ सकती है या पूरा ढांचा ढहने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इससे जल निकासी बाधित हो सकती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *