सर्विसलेन का सपा के आंवला सांसद ने उठाया लोकसभा मे मुद्दा

फरीदपुर, बरेली। आंवला सांसद नीरज मौर्य ने गुरुवार को लोकसभा में पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग को बंद किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने तत्काल पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के नीचे से सर्विसलेन बनाकर वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की। फरीदपुर में बुखारा रोड पर पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग है। बीते दिनों रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू किया गया। लाइन पार की लाखों की बस्ती का आवागमन बंद होने के बाद जनमानस त्राहि-त्राहि कर उठा गुरुवार को सांसद ने लोकसभा में मुद्दा उठाते हुए बताया कि पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से छात्र छात्राओं, मरीजों एवं अन्य आम जनता को असुविधा हो रही है। पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग से लाइन पार मठिया बस्ती के लाखों लोगों के अलावा करीब डेढ़ सौ गांव के लोग आवागमन की समस्या झेल रहे हैं। लोकसभा में मुद्दा उठाते हुए तत्काल ओवर ब्रिज के नीचे सर्विसलेन बनाकर वैकल्पिक मार्ग शुरू करने की मांग की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *