सर्वसमाज एकजुट होकर 2022 मे पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सपा सरकार: अगम मौर्य

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विभिन्न समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के नेतृत्व में ग्रहण की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव के किए गए कार्यों के दम पर 2022 में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। आज उत्तर प्रदेश का हर नौजवान, किसान, मजदूर भाजपा सरकार से परेशान है। महंगाई चरम पर है। अपराधी बेलगाम हैं। विकास का कोई भी कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। सदस्यता ग्रहण करने वालों मे परसाखेड़ा ( गौटिया) राकेश पाल कश्यप उर्फ राकेश फौजी, राम अवतार, टीकाराम कश्यप, छोटे लाल कश्यप, भीमसेन कश्यप, अंसारी अहमद, सेवाराम कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, सुनील कश्यप, भजनलाल कश्यप, धनीराम कश्यप, कल्लू राम कश्यप, ओमकार कश्यप, चौधरी कश्यप, शांति पाल, जगदीश चंद्र आदि लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सभी ने सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोगों ने अखिलेश यादव के विकासवादी सोच को आगे बढ़ाते हुए 2022 मे समाजवादी पार्टी सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सत्येंद्र यादव, रविंद्र यादव, रामसेवक प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे। सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने बताया कि जल्द भारी संख्या में विभिन्न समाज के लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *