राजस्थान/बाड़मेर- साधारण व्यक्तित्व के धनी और आमजन की मूलभूत समस्याओं का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार से सीधे ही समाधान करने का हौसला बाड़मेर जिले में पावर सेंटर के रूप में चर्चाओं के बाजार में सिर्फ एक ही व्यक्ति का नाम मिलेगा और वो है स्वरूप सिंह खारा जिनका आज उतरलाई आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वरूपसिंह खारा का स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा जोरदार एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इसके पश्चात भव्य वाहन रैली का आयोजन हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चौहटन सर्किल स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तथा महाबार चौराहे स्थित लोकदेवता पाबू जी राठौड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाबार गांव में आयोजित धन्यवाद सभा में पहुँची।उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक नारों एवं पुष्पवर्षा के साथ अतिथियों का स्वागत किया।
पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियाँ गरीब, किसान, युवा और नारी सशक्तिकरण को समर्पित हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा को ही अपना धर्म मानकर कार्य कर रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा ने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी विकास कार्य हुए हैं। आने वाले समय में बाड़मेर जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति दी जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में महंत प्रतापपुरी विधायक,पोकरण, किशोर सिंह एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
– राजस्थान से राजूचारण
