आंवला, बरेली। शनिवार को आंवला तहसील दिवस मे डीएम व एसएसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 126 शिकायतें आई। जिनमे से 06 का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुबह से फरियादियों का तांता लगा रहा। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे आए लोगों की शिकायतों को एक एक कर सुना और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर सुनिश्चित करे। शिकायतकर्ता आशा देवी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु कुछ समय पहले हो गई थी उन्होंने पारिवारिक लाभ योजना मे रजिस्ट्रेशन कराया था किन्तु अभी तक कोई लाभ नही मिला है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार आंवला को जांचकर पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिया जाए। शिकायतकर्ता कृष्णपाल ने बताया कि उनके पिता तथा भाई की मृत्यु फरवरी 2022 मे हो गई थी। मार्च मे विरासत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था किन्तु अभी तक विरासत प्रमाण पत्र नही बना है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार आंवला को जांचकर आख्या प्रस्तुत की जाए। शिकायतकर्ता अली पुत्र साबिर अली निवासी रामनगर ने बताया कि उनका बीपीएल कार्ड है। उनका मकान कच्चा बना हुआ था जो अब टूट गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना मे रजिस्ट्रेशन कराया था किन्तु अभी तक आवास नही मिला है। जिलाधिकारी ने बीडीओ आलमपुर जाफराबाद को जांचकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, उप जिलाधिकारी आंवला नन्हे राम, परियोजना निदेशक डीआरडीए तेजवंत सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
