बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गुरुवार को समाजसेवी व भाजपा युवा नेता विशाल अग्रवाल की पुण्यतिथि पर कस्बे के युवा लोगों ने चाय बांटकर भावभीनी श्रदांजलि अर्पित कर याद किया। पिछले वर्ष 10 नवम्बर को डेंगू से पीड़ित भाजपा के साहूकारा बूथ अध्यक्ष एवं युवा नेता विशाल अग्रवाल की मौत हो गई थी। समाजसेवी विशाल के हसमुख व्यवहार कुशल होने के कारण वो सबके बहुत प्रिय थे। शिव भक्त होने के कारण लोग उन्हें छोटे महंत जी के नाम से भी पुकारते थे। उनकी पुण्यतिथि मनाकर गुरुवार की साप्ताहिक बाजार मे चाय, विस्कट, समोसे बांटे गए। मंयक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सनी सिंह, शीलू सिंह, शिवम अग्रवाल, अमित सक्सेना, सुमित, दर्पण अग्रवाल, शंशाक अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, लकी अग्रवाल, मनोहर कश्यप, राकेश कश्यप, आशीष गुप्ता, सुबोध, दीपक अग्रवाल, राहुल गुप्ता आदि ने भाग लेकर विशाल अग्रवाल को याद कर पुण्यतिथि मनाई।।
बरेली से कपिल यादव
