आंवला, बरेली। गुरुवार को तिरंगा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान पार्टी के प्रदेश महासचिव ओमवीर सिंह यादव के नेतृत्व मे तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम विदुषी सिंह को मांग पत्र सौंपा। स्टेशन रोड पर स्थित अब्दुल कलाम पार्क पर कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान इकट्ठे हुए और नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम को मांगपत्र सौंपते हुए बताया कि शासन और प्रशासन द्वारा की समस्याओं की सुनवाई नही की जा रही है। नगर के चारों तरफ मागों के किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। चेहटा जुनू रोड पर कूड़े के ढेर लगा दिए गए हैं। आसपुर, राजपुर गांव की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि नगर से जाने वाले नाले के गंदे पानी से नष्ट हो जाती है। छुट्टा पशु किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं। मांग पत्र देने वालों में नगर अध्यक्ष सरफराज बेग, गुसूफ सैफी, अलाउददील अंसारी, योगेन्द्र यादव, सुब्हान अंसारी, राजेश शाक्य, ब्रहमानन्द शंकर मौर्य, रामेश्वर यादव, शकील, यूसुफ अली, छोटे लाल, सोमेश, डबल सिंह, फैजान खान, अमित श्रीवास्तव, नबी हसन, प्रेम शंकर मौर्य, पातीराम मौर्य मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
