समस्तीपुर के दोनों लोकसभा प्रत्याशियों को जिताने का जिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया संकल्प

*भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को कल्याणपुर प्रखंड के वीर¨सहपुर दुर्गा स्थान स्थित विवाह भवन में आयोजित हुई।

बिहार, समस्तीपुर। जिले के दो लोकसभा सीटों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को कल्याणपुर प्रखंड के वीर¨सहपुर दुर्गा स्थान स्थित विवाह भवन में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिहं ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों के द्वारा पिछड़ा, अतिपिछड़ा,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसका लाभ महिलाओं को मिल भी रहा है। ऐसे लाभुकों से मिलकर उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार केन्द्र में बनेगी।
समस्तीपुर सुरक्षित एवं उजियारपुर दोनों ही लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाकर भेजने का संकल्प भी लिया गया। बैठक में कृषि एवं राजनीतिक प्रस्ताव पारित करते हुए समस्तीपुर में कृषि पर आधारित फल-सब्जी के रखरखाव के लिए शीतभंडार गृह का निर्माण करने, इंजीनिय¨रग कॉलेज की स्थापना करने, सभी वित्तरहित शिक्षा कर्मियों को पूर्ण वेतनमान तथा किसानों के सभी प्रकार के कृषि ऋण माफ करने की मांग केन्द्र व राज्य सरकार से की गई। बैठक से पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के तैल्य चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। आगत अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने किया।
बैठक में समस्तीपुर लोकसभा प्रभारी सह विधान पार्षद अर्जुन सहनी, रत्नेश ¨सह, ओमप्रकाश जी, अमरेन्द्र पाण्डेय, नन्द किशोर अग्रवाल, नीलम सहनी, मनोज गुप्ता, शशिकांत आनंद, सीता सिन्हा, शशिधर झा, चंन्द्रकांत चौधरी, शैलेन्द्र ¨सह, राकेश राज, कृष्णदेव ¨सह, विमला ¨सह, ललन प्रसाद ¨सह, अर्जून प्रसाद यादव, रेखा देवी,वीरेन्द्र पासवान, अनामिका रजक, प्रभात कुमार, शम्भू कुमार गिरि, अशोक चौधरी, सुन्देश्वर राम, मधुमाला, राजेश्वर ठाकुर, कमलेश सहनी, रामबालक पासवान, रामकुमार राय, धीरेन्द्र धीरज, कपिलदेव चौधरी, नीलम देवी, शिवशंकर निषाद, गुंजन मिश्रा, जयप्रकाश राय, राकेश रंजन ¨पटु, रौशन यादव, जयमंगल यादव, इन्द्रमणि कुमार, अशोक पासवान, विजय शर्मा, कृष्ण कुमार झा, तेज नारायण प्रसाद, राजकपूर ¨सह सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक व कार्यसमिति सदस्य आदि मौके पर मौजूद थे।

– आशुतोष कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *