समझौते को आए दो समुदाय के लोगों के बीच थाने मे जमकर नोकझोंक

बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे नई परंपरा डालने को लेकर चल रहे विवाद मे।समझौता करने आए दो पक्षों में जमकर नोकझोक हुई। उन्होंने थाने में एक दूसरे को देख लेने का ऐलान कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पांच पांच लाख के मुचलकों में पाबंद करने की तैयारी शुरू की है। गांव में तनाव व्याप्त है। थाना फरीदपुर के गांव नौगवां मे मिश्रित आबादी है। साल भर पहले एक पक्ष के लोग गांव के मंदिर में मंगलवार को महाआरती का आयोजन कर रहे थे। दूसरे समुदाय के दबंगों ने पथराव किया। पुलिस ने कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पिछले साल दूसरे पक्ष के लोगों ने मोहर्रम के जुलूस मे नई परंपरा डालने की कोशिश की एक पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया गांव में बवाल होने से बाल बाल बच गया। मोहर्रम का त्यौहार आने से एक महीने पहले दूसरे समुदाय के लोग नई परंपरा डालने की सुगबुगाहट करने लगे। पुलिस को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पुलिस के सामने दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। एक पक्ष के लोगों ने मोहर्रम के जुलूस पर नई परंपरा डाले जाने की तैयारी करने का आरोप लगाया। जिसके बाद दूसरा पक्ष भड़क उठा। दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले को सुलझाने का भरोसा दिया। थाने के कार्यालय से बाहर निकलते ही दोनों पक्ष एक दूसरे से झगड़ा करने पर उतारू हो गए। दूसरे पक्ष के लोगों ने थाने के गेट पर एक पक्ष के लोगों को देख लेने की धमकी दी। दबंग की धमकी के बाद तमाम लोग दोबारा इंस्पेक्टर के पास पहुंचे। उन्होंने शिकायत की। इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया की प्रशासनिक अफसरों के साथ गांव के दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता की जाएगी। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *