सपा कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जोरदार स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज। नेशनल हाईवे पर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया। शनिवार को नेशनल हाईवे पर सरजू ढाबा के पास सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को संविधान निर्माता की तस्वीर भेंट की। अखिलेश नेशनल हाईवे के रास्ते समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक युसूफ अंसारी के यहां शादी में शिरकत करने के लिए मुरादाबाद जा रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री के आने की जानकारी मिलते ही भूपेंद्र कुर्मी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता फूल माला लेकर पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया का काफिला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। कुछ देर के लिए यहां रूककर स्वागत कर रहे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भूपेंद्र कुर्मी, एडवोकेट इमरान अंसारी, कपिल यादव, अमित सिंह, राधा सोमवंशी, महेंद्र शर्मा, गोपेश यादव, इरशाद अहमद, समीउद्ददीन, मुहम्मद इस्लाम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बही मीरगंज मे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बरेली से मुरादाबाद जाते समय सपाइयों ने मीरगंज के सिंधौली चौराहा पर जोरदार स्वागत किया। मीरगंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश गंगवार के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। सुरेश गंगवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक गोपनीय पत्र भी सौंपा। स्वागत करने वालों में जिला पंचायत सदस्य रामबहादुर राजपूत, अफसन खान, मुशाहिद, नावेद खान एडवोकेट, धीरेंद्र यादव, नरेंद्र गंगवार, रामप्रसाद यादव, नईम खां आशू, शिवम सक्सेना, रिंकू प्रजापति आदि प्रमुख है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *