Breaking News

सड़क किनारे ट्रक का टायर ठीक कर रहे चालक को कार ने रौंदा, मौत

भोजीपुरा, बरेली। बाजपुर थाना क्षेत्र मे सड़क किनारे भोजीपुरा का ट्रक चालक ट्रक का टायर ठीक कर रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने ट्रक चालक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शनिवार की देर रात थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव भैरपुरा खजुरिया निवासी 33 वर्षीय ट्रक चालक आरिफ पुत्र जुल्फिकार को कार ने टक्कर मार दी। घायल को भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के घर वालों ने बताया कि आरिफ ट्रक का चालक था और लालकुआं बाजपुर से अपने ट्रक मे रेता बजरी लाने का काम करता था। शनिवार की शाम को वह लालकुआं से रेता बजरी से भरे ट्रक को लेकर आ रहा था। इसी दौरान बाजपुर थाना क्षेत्र मे किला खेड़ा के पास सड़क किनारे ट्रक का टायर चेक रहा था। तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मारी। मृतक के तीन बच्चे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *