बरेली। नगर निगम के उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ की ओर से 15 सूत्रीय मांग पत्र के संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार से वार्ता की गई। संगठन की ओर से कहा गया कि वैलंट्री द्वारा सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी लगाने एवं फोटो खींचने का कोई शासनादेश नही है। यदि सफाई कर्मचारियों की हाजिरी ऐप द्वारा भरी जा रही है तो पूरे नगर निगम के समस्त विभागों के कर्मचारियों पर भी यह व्यवस्था लागू होनी चाहिए। अन्यथा सफाई कर्मचारियों पर भी लागू न की जाए। संविदा सफाई कर्मी के एरियर का भुगतान किया जाए और ईएसआई भी काटा जाए। सफाई कर्मचारियों की फंड से रोक हटाई जाए जिसको जरूरत है उनको फंड का भुगतान दिया जाए। सफाई कर्मचारियों को गर्म वर्दी का वितरण अति शीघ्र कराया जाए। संविदा सफाई कर्मचारियों का मृत्यु के उपरांत उनके परिवार को नियुक्ति दी जाए। सफाई कर्मचारियों को शासनादेश के तहत सुबह 8:30 बजे ड्यूटी पर बुलाया जाए।।
बरेली से कपिल यादव
