बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के एक गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भिजवा दिया। आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर के 19 वर्षीय चरन सिंह पुत्र राम दयाल का शव गांव के बाहरी साइड मे बने एक मकान के पीछे पेड़ पर लटकी रस्सी के नीचे पड़ा था। रविवार की सुबह जब ग्रामीणों का उधर से निकलना हुआ तो शव को देखा। पिता राम दयाल ने बताया की शनिवार को वह शादी मे उमरसिया गांव में एक रिश्तेदारी मे गए थे। रविवार की सुबह गांव के लोगों से बेटे की मौत की खबर मिली। बताया कि चरन सिंह शनिवार की शाम से ही गायब था। काफी ढूंढने पर भी नही मिला। चरन पांच बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां डल्लो देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया की गांव के कई लोग उसके पीछे पड़े थे। मुझे शक है किसी ने उसकी हत्या कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव