बहरिया/ प्रयागराज – बहरिया थाना क्षेत्र के धमौर गांव मे बरगद के पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे एक अज्ञात युवक की लाश लटकती मिली। लाश मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हडकंप मच गया इस बीच किसी ने घटना की जानकारी बहरिया पुलिस को दिया तो मौके पर थानाध्यक्ष बहरिया रमेश कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और लाश की शिनाख्त करवाने लगे इस बीच कपसा निवासी ओकार नाथ को किसी माध्यम से घटना के बारे मे पता चला तो परिजनों के साथ बहरिया थाने पहुँचे और लाश देखते ही अपने लड़के रोहित यादव उम्र 21 वर्ष के रुप पहचान किया और बताया कि वह अपने बड़े भाई वीरेंद्र कुमार जो प्रयागराज मे रहते है उन्हीं के साथ रहकर ई रिक्शा बनाने का काम सीख रहा था। आगे ओकार नाथ ने बताया कि रोहित कुमार ने गुरुवार की सुबह परिजनों को फोन कर के बताया था कि तबीयत कुछ खराब है मै घर आ रहा हूँ उसके बाद से उसका मोबाइल बंद बता रहा था आज सुबह किसी से घटना की जानकारी बहरिया थाने पर आया तो उसकी लाश मिली रोहित कुमार चार भाइयों और एक बहनों में तीसरे नंबर का था। कुछ लोगों का कहना है कि कल शाम 5 – 6 बजे युवक को बहरिया क्षेत्र में देखा गया था। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर लाश को पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया है जिससे घटना की हकीकत का पता चल सके पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया थानाध्यक्ष बहरिया रमेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के मौत की सही जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि असलियत क्या है ।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की पेड़ से लटकती मिली लाश
