श्री माता वैष्णो देवी स्वयं सहायता समूह ने कराया खाद्यान्न का वितरण

बरेली। आंगनवाड़ी केंद्र पर नई व्यवस्था के अनुसार श्री माता वैष्णो देवी स्वयं सहायता समूह इस्माइलपुर ने आंवला क्षेत्र के गांव नूरपुर आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों व किशोरियों को खाद्यान्न वितरण कराया। खाद्यान्न वितरण के लिए समूह ने कपड़े के बैग को तैयार करवाए थे। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पिंकी देवी ने शुभारंभ करते हुए कहा कि अभिभावक बच्चों, महिलाओं को समय से पोषक आहार देकर स्वस्थ बनाएं। शासन ने बच्चों के अभिभावकों और लाभार्थी महिलाओं एवं किशोरियों को सीधे खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था दी है। अभिभावकों की अब और जिम्मेदारी बढ़ गई है कि वह बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों की सही प्रकार से देखभाल करे। इसके साथ ही लाभार्थियों को खाद्यान्न की किट सौपी। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री कमलेश कुमारी, शारदा सहित गांव की महिलाओं, बच्चों व किशोरियों ने प्रतिभाग किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *