बरेली। जिले में लोगों को ठंड से कोई राहत मिलती नही दिख रही है। शनिवार को कुछ देर तक निकली हल्की धूप भी ठंडी हवाओं की वजह से बेअसर रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम 14.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से धूप बेअसर हो गई है। शनिवार सुबह से दोपहर तक कई बार आसमान से सूर्य झांका धूप भी निकली लेकिन शीतलहर के चलते कोई राहत नही मिली। प्रदेश मे मुजफ्फरनगर के बाद बरेली का दिन सबसे ठंडा रहा। मुजफ्फरनगर मे अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शीतलहर का असर पूरे दिन साफ दिखाई दिया। सुबह के समय कोहरा छाने से दृश्यता और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राहत के आसार नहीं है। 4 जनवरी को घने कोहरे का ओरेंज और 5 और 6 जनवरी को ओरेंज अलर्ट है, हालांकि इसके बाद कोई अलर्ट नहीं है, हालांकि आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान मे गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। फिलहाल, ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। राहत मिलती नही दिख रही है।।
बरेली से कपिल यादव
