शिक्षकों को स्वच्छता शिक्षा पर दिया गया प्रशिक्षण, किट वितरण

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। परसाखेड़ा बीआरसी सभागार मे डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के 100 विद्यालयों के शिक्षकों को स्वच्छता शिक्षा आधारित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति बच्चों में व्यवहार परिवर्तन क्या जाना है। जिला प्रबंधक प्लान इंडिया के रंजीत सिंह ने कहा कि विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। प्रशिक्षण मे व्यक्तिगत स्वच्छता, घर की स्वच्छता, विद्यालय की स्वच्छता, बीमारियों से देखभाल एवं आसपास की स्वच्छता की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। बीईओ भानुशंकर गंगवार ने कहा कि अध्यापकों को अपने अपने विद्यालय मे जाकर बच्चों के बीच स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे ताकि बच्चे स्वस्थ एवं निरोग रह सके। साथ ही एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने को कहा गया। काउंसलर सरिता ने अध्यापकों के साथ हुई स्वास्थ्य विभाग की बैठक मे इसकी तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रतिरक्षण अधिकारी हैलेन्द्र सागर ने खसरा-रूबेला (MR) के बारे में जानकारी दी। स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया के तहत 50 अध्यापकों को 80 डिटॉल के साबुन, तीन हार्पिक और एक किट प्रदान की गई और एल्बेंडाजोल की गोलियां भी वितरण की गई। रेनू आनंद, प्रद्युम्न यादव, जिलाध्यक्ष कपिल यादव, राजकुमार, मनोज शर्मा, स्कूल समन्वयक योगेंद्र पटेल, मोहम्मद अनस, विनय कुमार सहित 100 स्कूलो के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *