शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक हो निस्तारण- मंडलायुक्त

बरेली। तहसील सदर मे शनिवार को आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस मे मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने समस्याएं सुनी। मंडलायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि निस्तारण मे लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस आ रही शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को प्रकरण के निस्तारण से संतुष्ट होना आवश्यक है। इसका ध्यान अवश्य रखा जाए। शनिवार को मंडलायुक्त तहसील सदर मे सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रही थी। मंडलायुक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस मे आए शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें प्राप्त हुई है। उन शिकायत का नियमानुसार समयान्तर्गत निस्तारण किया जाए। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे बने रजिस्टर का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. आरडी पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर कुमार धर्मेन्द्र, तहसीलदार सदर अनिल कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *