आंवला, बरेली। जुलूस-ए-गौसे आजम चादर शरीफ शान ओ शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस का लोगों ने कई स्थानों पर फूल वर्षा कर स्वागत किया। बड़े पीर साहब की जयंती पर निकाले गए जुलूस की परचम कुशाई बारह बुर्जी मस्जिद के बाहर हजरत अल्लामा मौलाना अज्जाम मियां कादरी बदायूंनी ने की। जुलूस कमेटी के सदर हशमतुल कादरी और सेक्रेटरी मौलाना हनीफ कादरी की सरपरस्ती मे मोहल्ला किला से चलकर सरकारी अस्पताल, गंज कुरेशियां, त्रिपौलिया, बाजर गंज, घंटाघर, भूमि विकास बैंक, घेर अन्नू खां, स्टेट बैंक, पक्का कटरा, भुर्जी टोला होता हुआ खेड़ा में सलामत शाह बाबा की मजार पर समाप्त हुआ। चेयरमैन सय्यद आबिद अली, नंद किशोर मौर्य, पूर्व चेयरमैन रईस अहमद ने भाईचारे का पैगाम दिया। भूमि विकास बैंक चौराहे पर सपा नगराध्यक्ष मशकूर खान, जावेद अंसारी, कामरान, प्रिंस ठाकुर, जोहिन खान, गनी खान आदि ने फूल वर्षाकर स्वागत किया। जुलूस में मौलाना दिलशाद कादरी, मौलाना हनीफ कादरी, मौलाना अब्बास मियां, अच्छन हाफिज, हाफिज हशमत, डॉ. वसीम, हाफिज आसिफ, रजा हुसैन, हाजी अफसर खां, साबिर कातिब, मुन्ने शफीक, इमाम नईम रजा खान, हाफिज यूसुफ सैफी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
