शादी समारोह मे गए फोटोग्राफर के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

बरेली। परिवार के साथ शादी समारोह मे गए फोटोग्राफर के घर से मंगलवार की देर रात चोर घुस गए। घर के ताले तोड़कर घर में रखा लाखों का सामान व नकदी चोरी कर ली। वहीं घर पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। वापस लौटने पर फोटोग्राफर की ओर से थाना बारादरी में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आपको बता दें कि थाना बारादरी क्षेत्र के डोहरा रोड स्थित महेंद्रनगर फेज-2 निवासी अजय कुमार फोटोग्राफर है। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को वह परिवार संग बदायूं एक शादी समारोह मे शामिल होने के लिए गए हुए थे। 20 फरवरी को जब वह वापस घर लौटे तो घर के ताले टूटे देख दंग रह गए। जब घर में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा चेक किया को पता चला कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया था। वही घर की अलमारी व लॉकर भी खुले पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने सामान चेक किया तो घर में रखी 55 इंच की एलईडी टीवी, लैपटॉप, तीन हार्ड डिस्क, फोटोग्राफी का सामान समेत 1.50 लाख की नकदी व दो सोने की अंगूठी गायब थी। अजय ने तुरंत बारादरी पुलिस को सूचना दी और रुहेलखंड चौकी पर तहरीर भी दी लेकिन कई दिनों तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। काफी कहने के बाद पुलिस ने 28 फरवरी को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। वही डीवीआर को भी रिकवरी के लिए दिल्ली भेजा गया है ताकि घटनाक्रम की जानकारी मिल सके।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *