नवाबगंज, बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। बाद मे मंगनी कर उसके पिता से अपना मकान बनवाने के नाम पर एक लाख रुपए भी ऐंठ लिए। अब वह शादी के वादे से मुकर गया है। इससे परेशान युवती ने उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। युवती का आरोप है कि गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेमजाल मे फंसा लिया। इस बीच कई बार दुष्कर्म किया। बाद मे वह अपने परिजनों के साथ मथुरा में ईट-भट्ठे पर मजदूरी करने गयी तो वह भी वहां मजदूरी करने चला गया। वहां भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को हुई तो उसने शादी का वादा किया। बाद मे दोनों के परिजनों की रजामंदी से उनकी मंगनी की रस्म अदा कर दी गयी। युवती का आरोप है कि वहां से वापस आने पर वह उसके घर आया और उसके पिता से अपना मकान बनवाने के नाम पर उनसे दो बार में एक लाख रुपए ऐंठ लिए। अब वह उससे शादी करने मना कर रहा है। पीड़िता ने थाने मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।।
बरेली से कपिल यादव