बरेली। एसआईआर के दौरान जिले मे 7,16,509 मतदाताओं के नाम एएसडी वोटर के रुप में दर्ज किए गए। इनको आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया है। इनमें 115166 को डेथ, 273139 को अब्सेंट, 292018 को स्थाई रूप से शिफ्टेड, 59679 को पूर्व में ही पंजीकृत और 12507 को अन्य में शामिल किया गया है। सबसे अधिक 165685 नाम बरेली विधानसभा में काटे गए हैं। दूसरे नंबर पर बरेली कैंट है। यहां के 134933 लोगों का नाम ड्राफ्ट में शामिल नहीं किया गया है। निर्वाचक नामावलियों के तैयार किये जाने की अर्हक तारीख 1 जनवरी, 2026 है। यदि पूर्वोक्त अर्हक तारीख के सन्दर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किये जाने के लिए कोई दावा या किसी नाम के सम्मिलित किये जाने के लिए कोई आक्षेप किया जाता है या किसी प्रविष्टि की विशिष्टियों की बाबत कोई आक्षेप हो तो वह दिनांक 6 जनवरी, 2026 से 6 फरवरी, 2026 तक प्रारूप-6, 6क, 7, 8 में से जो समुचित हो, उस प्रारूप पर सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, संबधित मतदान केन्द्र व भवन पर बूथ लेविल अधिकारी, पदाभिहित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये जा सकते है। वही एक जनवरी 2026 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले ऐसे सभी नागरिक जिनके नाम मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हुए है, अथवा ऐसे अर्ह मतदाताओं जिनका नाम ड्राफ्ट पब्लिकेशन मे शामिल नहीं है, वो निर्धारित प्रारूप-6 पर अपना आवेदन कर सकते है।।
बरेली से कपिल यादव
