शाही, बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र मे बच्चों के साथ खेल रही छह साल की बच्ची को दरिंदा बहलाकर गन्ने के खेत मे ले गया और उसके साथ हैवानियत की। दो घंटे बाद खून से लथपथ बच्ची बदहवास हालत मे घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मां की तहरीर पर शाही थाने मे अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर फील्ड यूनिट से साक्ष्य एकत्र कराए। पुलिस आरोपी की शिनाख्त में जुटी है। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय बच्ची शुक्रवार शाम कुछ बच्चों के साथ घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी। इस दौरान एक अज्ञात युवक उसे बहलाकर गांव से आधा किमी दूर गन्ने के खेत मे ले गया और उससे दुष्कर्म किया। दो घंटे बाद बदहवास बच्ची रोती हुई घर पहुंची। बच्ची को ब्लीडिंग हो रही थी। बच्ची ने मां को घटना की जानकारी दी। परिजन रात मे ही उसे लेकर शाही थाने पहुंचे। एसओ ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देकर बच्ची को जिला अस्पताल भेजा। सूचना पर एसपी अंशिका वर्मा, सीओ अजय कुमार ने फील्ड यूनिट के साथ गांव पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। एसओ राजेश बैसला ने बताया कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना का शीघ्र ही अनावरण किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
