फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे शराब के नशे मे हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षो मे झगड़ा होने पर फुफेरे भाई ने ममेरे के गोली मार दी। गोली पैर में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक के घर दबिश दी लेकिन आरोपी फरार था। जानकारी के अनुसार बंटी पुत्र पोशाखी जोशी, निखिल पुत्र स्वर्गीय बाबूराम जोशी और अनमोल पुत्र अनिल जोशी यह सभी अनिल के घर पर शराब पी रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर बंटी और निखिल मे झगड़ा हो गया। गुस्से में निखिल ने बंटी पर तमंचे से गोली मार दी। गोली बंटी के न लगकर निखिल के ममेरे भाई अनमोल के पैर से छूकर निकल गई जिससे अनमोल घायल गया। मामले की सूचना किसी को पुलिस को दे दी। गोली मारने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और आरोपी निखिल के घर पर दबिश दी आरोपी घर से फरार हो गया। बंटी की पत्नी नेहा ने निखिल के विरूद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।।
बरेली से कपिल यादव
