वीडियो ने खोली पोल, फिर भी बार का लाइसेंस बचाने को सिफारिश

बरेली। माई बार हेडक्वार्टर्स मे क्रिसमस की रात युवती से छेड़छाड़ व हमले के मामले मे पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही जिले के एक नेता बार का लाइसेंस बचाने मे जुटे है। जिसके चलते आबकारी विभाग कार्रवाई के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी कर रहा है। बता दें कि क्रिसमस की रात माई बार हेडक्वार्टर्स में अपने भाई के साथ गई युवती से छेड़छाड़ कर सिर में प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस मामले में बारादरी मे आजादनगर के रौनित श्रीवास्तव, सलोनी पटेल, ध्रुव राय, अमन राय, चिराग गुप्ता और तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच में उत्तराखंड में रुद्रपुर के जाफरपुर निवासी जसदीप, कटरा चांद खां के शिवम उर्फ काली और ईंट पजाया के लकी दीप के नाम सामने आए। घटना की रात पुलिस ने अमन व जसदीप को गिरफ्तार किया और अब रविवार को शिवम उर्फ काली व लकी दीप को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया। वही रविवार शाम आबकारी विभाग के एसआई महावीर सिंह बारादरी पुलिस के साथ जांच के लिए बार मे पहुंचे और घटना वाली रात की सीसीटीवी फुटेज चेक की। वही वारदात की रात के माई बार हेडक्वार्टर्स के दो वीडियो सामने आए है। जिनमें रात करीब एक बजे दारू परोसने की घटना स्पष्ट रूप से कैद हुई है जबकि बार का समय रात 12 बजे तक होता है। इसके बावजूद एक नेता के दबाव मे आबकारी विभाग बार पर कार्रवाई से बच रहा है। चर्चा है कि नेता ने बार का लाइसेंस बचाने के लिए स्पष्ट हिदायत दी है। इसके चलते आबकारी विभाग ने माई बार हेडक्वार्टर्स के बजाय नये साल के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी कर पल्ला झाड़ लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *