*पहली ट्रेनिंग 06 मार्च व दूसरी ट्रेनिंग 09 मार्च को पाइनवुड स्कूल में होगी-सीडीओ
सहारनपुर- विधानसभा चुनाव की मतगणना को 700 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। कर्मचारियों की पहली ट्रेनिंग छह मार्च को और दूसरी ट्रेनिंग नौ मार्च को होगी। मतगणना को लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण पाइनवुड स्कूल में किया जाएगा। 10 मार्च को सेंट्रल वेयर हाउस में विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। मतगणना में कर्मचारियों की लिस्ट तैयार होनी शुरू हो गई है। सीडीओ विजय कुमार कर्मचारियों का डाटा तैयार करा रहे हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए दो बार रेंडमाइजेशन होगा। पहला रेंडमाइजेशन तीन मार्च को और दूसरा रेंडमाइजेशन नौ मार्च को होगा। मतगणना को लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी होगा। पाइनवुड स्कूल में पहला प्रशिक्षण छह मार्च को और दूसरा प्रशिक्षण नौ मार्च को होगा। विधानसभा चुनाव में मतगणना किसी प्रकार करनी है इसके बारे में बताया जाएगा। विजय कुमार, सीडीओ ने बताया कि मतगणना को लेकर कर्मचारियों का डाटा तैयार किया जा रहा है। मतगणना को लेकर पहला प्रशिक्षण छह मार्च और दूसरा प्रशिक्षण नौ मार्च को होगा।
– सहारनपुर से सुनील चौधरी
