विष्णु इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ने हीट स्ट्रोक से बचने के बताए उपाय

बरेली- आज विष्णु इंटर कॉलेज में गर्म हवाओं से बचने के उपाय प्रधानाचार्य ने बताएं और कहां छात्र जितना पानी पी सकते हैं उतना पानी पिए गर्मियों में बाहर ज्यादा ना निकले जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकले। और फुल आस्तीन के कपड़े पहन कर रहे हैं बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और गर्मी के मौसम में सावधान रहने के निर्देश दिए। राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता आलोक सेठ ने कहा गर्मियों के दिनों में छात्र मट्ठा सलाद सत्तू फल आदि का अधिक से अधिक प्रयोग करें। विद्यालय के खेल प्रभारी विजय यादव ने कहा गर्मियों के दिनों में छात्र भारी भोजन ना करें और ना ही बाहर का भोजन खाएं घर पर मम्मी का बना हुआ खाना खाएं और अधिक से अधिक मौसम के फल खूब खाएं। और छात्रों द्वारा प्रश्नोत्तरी के जवाब भी दिए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सब का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में श्री अरविंद कुमार डॉ आलोक सेठ हरि मोहन भारद्वाज विजय यादव आरपी मिश्रा सुधीर वीर विक्रम पुष्पेंद्र गंगवार उपेंद्र गंगवार प्रदीप पटेल प्रवीण कुमार शर्मा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

– बरेली से पी के शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *