विशेष कुमार पांडेय ने प्राप्त की पीएचडी की डिग्री

सम्भल- एसएम कॉलेज चंदौसी में अंग्रेजी विभाग के विभाग अध्यक्ष श्री विशेष कुमार पांडेय ने प्रोफेसर (डॉ) संध्या सक्सेना, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला महाविद्यालय, बरेली के कुशल निर्देशन में ‘सबलिमिटी इन स्वामी विवेकानंद: अ स्टडी ऑफ द स्पीचेस एन्ड पोयट्री ऑफ स्वामी विवेकानंद इन द लाइट ऑफ लोंजाईस ऑन द सबलाइम’ विषय पर महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। श्री पांडेय ने अपना शोध कार्य अपने पितामह स्वर्गीय डॉक्टर धर्मपाल पांडेय जी को समर्पित किया है। श्री पांडेय ने अपनी इस सफलता के लिए अपने माता पिता और परिवार के प्रति आभार प्रकट किया। बी ए अंग्रेजी प्रथम वर्ष प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के लिए बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री विशेष कुमार पांडेय की सहसंपादित पुस्तकें विषय विशेषज्ञों एवम विद्यार्थियों द्वारा सराही जा रही हैं। श्री पांडेय की शोध कार्य पूर्ण होने का उनके परिवार और मित्रों ने हर्ष प्रकट कर उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *