विकास भवन मे लगी प्रदर्शनी मे सन्नाटा, छुट्टी मे नही पहुंचे लोग

बरेली। विकास भवन मे शुक्रवार को सरकारी योजनाओ के प्रचार प्रसार के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी की शुरुआत हुई थी। शनिवार को प्रदर्शनी मे लोगों ने रुचि नही दिखाई। प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं की जानकारी करने लोग नही पहुंचे। प्रदर्शनी के पंडाल लखनऊ से आए ठेकेदार समय गुजारते रहे। प्रदर्शनी का मकसद लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचना था। लखनऊ से प्रदर्शनी के लिए सरकार ने सामग्री भेजी। शुक्रवार को सांसद संतोष गंगवार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। प्रदर्शनी में काशी-मथुरा और अयोध्या-गोरखपुर धाम की शानदार तस्वीरें लगाई गई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, ओडीओपी, ऑपरेशन कायाकल्प समेत तमाम योजनाओं की जानकारी पोस्टर के जरिए दी जा रही है। शनिवार को अवकाश होने की वजह से लोग प्रदर्शनी में नही पहुंचे। रविवार को भी प्रदर्शनी लगी रहेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *