झांसी- विंग्स जीवन की एक नई उड़ान संस्था द्वारा तृतीय स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर से किया गया जिसमें संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
क्योंकि विंग्स संस्था आपानी सेवा से जानी जाती है तो आज स्थापना के दिन भी संस्था ने सेवा भाव को महत्व देते हुए एक फ़ूड ड्राइव का आयोजन आई टी आई मलिन बस्ती में किया। जिसमे संस्था सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
संस्था ने बुंदेलखंड में कार्यरत कुछ संस्थायो का सम्मान किया। जिसमें ऊर्जा फाउंडेशन बरुआसागर , अक्षय जन समिति झांसी, आई डी बी हेल्पिंग हेंड, आशा, युथ पावर ब्लड डोनेशन ग्वालियर, प्रगति सेवा समिति ललितपुर, जिंदिगी द आर्ट ऑफ लाइफ झांसी, टीम फ़ूड झांसी आदि संस्थाओं का सम्मान हुआ। साथ ही संस्था ने अपने सभी स्वयं सेवकों के सम्मान किया। इस मौके पर डॉ विकास गोयल, हैप्पी चावला, विवेक जैन, वसीम खान, अंकित साहू, जितेश कुमार, पूजा यादव, राशिद खान, प्रज्ञा, किरन सिंह, प्रियंका, निधि, दीक्षा आदि उपस्थित रहे।