बरेली। सोमवार को उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। मंत्री ने सबसे पहले वह इमरजेंसी वॉर्ड में पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों से उनका हालचाल जाना और इलाज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वन मंत्री डेंगू वॉर्ड पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिया कि मरीजों का सही से उपचार किया जाए। उन्होंने कहा कि वह नगर निगम अधिकारियों से बात कर दवा का लगातार छिड़काव कराते रहे। इस दौरान वन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ-साथ स्टाफ व डॉक्टर से नम्रता का व्यवहार रखा जाए। जिससे मरीज का मनोबल बढ़े और उसे इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि योगी-मोदी सरकार सरकार बेहतर इलाज के लिए सदैव तत्पर है। इस मौके पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बीजेपी महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा समेत तमाम नेता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
