बरेली। पंजाबी सेवा संगठन की ओर से रविवार रात खालसा ग्राउंड, कुर्माचल नगर मे आयोजित लोहड़ी महोत्सव में सिंगर वैशाली विजय और विशाल प्रकाश ने अपने हिट गानों से मंच पर धमाल मचाया। गुलाबी आंखें जो तेरी देखी… गाने पर दर्शक, युवा और बच्चे सभी थिरकते नजर आए। रविवार सुबह लोहड़ी महोत्सव की शुरुआत अरदास से हुई। जिसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, संरक्षक डॉ. विनोद पागरानी, सरदार सुरजीत सिंह, पवन कुमार अरोड़ा, संस्थापक संजीव साहनी और पंकज साहनी, महामंत्री मोहित अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विक्रम साहनी आदि लोग मौजूद रहे। वही रात को कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांत संघ संचालक शशांक भाटिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों ने किया। महिलाओं और बच्चों ने पंजाबी गिद्दा टप्पे और लोकगीत पर नृत्य कर महोत्सव की रौनक बढ़ाई। कार्यक्रम मे जतिन आनंद ने महानगर और गौरव खंडूजा ने जिलाध्यक्ष पद ग्रहण किया और सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन संजीव साहनी ने किया। सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष श्रुति गंगवार, अनिल कुमार सक्सेना, एसपी ग्रामीण मुकेश मिश्रा और पार्षद सोनिया अतुल कपूर आदि अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पंडित डॉ. राजेश अरोड़ा, सुनील खत्री, प्राची साहनी, सिम्मी अरोड़ा, रितु खुराना, डॉली मोंगा, इंदु सेठी, रंजना सलूजा आदि शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
