बरेली। संजय कम्यूनिटी हाल मे पर्वतीय समाज की तरफ से तृतीय उत्तराखंड स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष समारोह मनाया गया। इसमें उत्तराखंड के लोकगायक अजय-दीवान के गीतों ने लोगों को मुग्ध कर दिया। वंग उत्तराखंड सिने अवार्ड विजेता अभिनेत्री अंकिता परिहार की प्रस्तुति पर लोग थिरक उठे। प्रथम सत्र का उद्घाटन लक्ष्मण सिंह भंडारी ने किया। द्वितीय सत्र का उद्घाटन वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने किया। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के साथ ही उत्तराखंड के लोकगायक अजय दीवान और अभिनेत्री अंकिता परिहार की प्रस्तुति खास आकर्षण रही। पर्वतीय समाज की तरफ से अजय-दीवान का नागरिक अभिनंदन किया गया और अंकिता परिहार को उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया गया। रंगकर्मी, अभिनेता और साहित्यकार अनिलघिल्डियालको साहित्य कला भूषण सम्मान दिया गया। साथ ही उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे इस बार एलईडी स्क्रीन लगाई गई। उत्तराखंड के कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों ने भी रंगारंग प्रस्तुति दी। अंत में अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोलिया व सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने आभार व्यक्त किया। नगर निगम के उपसभापति नरेंद्र सिंह अधिकारी, मदन सिंह बिष्ट, देवेन्द्र रावत, भैरव दत्त कबडवाल, चंदर तनेजा, प्रमोद उपाध्याय, देवेंद्र सिंह रावत, जगदीश सिंह बिष्ट, प्रदीप मिश्रा, गिरीश चन्द्र पाण्डेय, गोपाल सिंह राणा, दीपक धोनी, सुंदर सिंह मेहरा, विनोद तिवारी, प्रभात गैरोला, जगदीश सिंह बिष्ट, अशोक उप्रेती आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
