बरेली। मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शुक्रवार को शहर में जगह-जगह पूजन व हवन किया गया। योगी के दीर्घायु की कामना की गई। विश्व हिन्दू महासंघ ने कार्यालय पर हवन कर व भगवा झंडा लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मिठाई वितरण की। ईश्वर से पूज्य महाराज जी की दीर्घायु और सदा स्वस्थ रहने की प्रार्थना की गई। जिस तरह से पूज्य महाराज जी विकास के एक प्रतीक जीवन में आपका बलिदान प्रेरणादायक है, राष्ट्रहित के लिए आपका दृढ़ संकल्प प्रेरक है।
जिस तरह से माननीय मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश में कोविड 19 महामारी को फैलने से बचाने में अपनी बेहतरीन नीति से राज्य में स्थिति संभाली है, वह काबिले तारीफ है। राज्य में 25 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को वापस लाया गया और प्रदेश में सभी प्रकार से स्थिति को सम्भाल कर उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया है। संभाग प्रभारी- ब्रज क्षेत्र अमर सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष नीरज पटेल, ठाकुर ओमप्रकाश, राजेश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल, मनोज मौर्य, रिंकू सिंह कन्नौजिया, वेदपाल कन्नौजिया, अनिल उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव