Breaking News

लॉकडाउन में यात्री नही मिलने से खाली बस ले जाने को मजबूर रोडवेज चालक, नहीं निकल रहा बस का खर्चा

बरेली। लॉकडाउन का असर अब रोडवेज बस स्टैंड पर भी दिखने लगा है। यात्रियों के न आने से खाली रोडवेज बस ले जाने को मजबूर है। रोडवेज चालको की माने तो इसका सीधा असर यात्रियों पर दिखने लगा है। तीन दिन के लॉकडाउन में दिल्ली जाने वाले यात्री गायब रहे। चारों तरफ हाहाकार मचा है। लॉकडाउन में इसका असर अब यात्रियों पर भी दिखने लगा है। तीन दिन के लॉकडाउन में मजबूरी में ही लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल रहे है। दिल्ली में कोरोना का कहर बरकरार है। जिस कारण लोग डरे हुये है। प्रदेश में तीन दिन के लॉकडाउन का असर देखने को मिल रहा है। इस कारण यात्री कम निकल रहे है। लॉकडाउन के कारण रोडवेज की बस से यात्री गायब है। इस बारे में रोडवेज बस चालक ने बताया कि बस मे यात्री नही आ रहे है। चालकों का कहना है क्या हम खाली बसों को ले जाये। लॉकडाउन मे निगम की बसों में सवारियों की संख्या काफी घटी है। दिल्ली के लिए आधा दर्जन बसों का संचालन किया जा रहा है। जिनमें लॉकडाउन के चलते चार-पांच ही सवारियां मिल रही है। इससे बस का खर्चा तक नही निकल पा रहा है। रविवार को सुबह 4 बजे दिल्ली तक जाने वाली रोडवेज की बस अपने निर्धारित समय साढ़े चार घंटे देरी से रवाना हुई। परिचालक अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे तक तो एक भी सवारी उस रूट की नही मिली। साढे सात बजे दिल्ली के लिए दो सवारियां मिली। उसके बाद भी इंतजार किया तो एक सवारी और मिल गई। तीन सवारियों में क्या बस के खर्च निकलेगें लेकिन बस को अपने गंतव्य स्थान तक ले जाना भी हमारी मजबूरी है। परिचालक का कहना है कि वीकेंड लॉकडाउन के चलते में रास्ते में थोडी दूर तक जाने वाली सवारियां भी नही मिल रही है। मुरादाबाद में यदि सवारियां मिल जाती है तब तो दिल्ली तक बस ले जायेगे। अन्यथा मुरादाबाद से ही सवारियां ट्रॉसफर करके वापस आ जायेगें। बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि यात्रियों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुये बसों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली के लिए केवल छह बसें लगाई गई है जो काफी अन्तर से चल रही है। उसके बावजूद सवारियां नहीं मिल रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *