लूट की फर्जी सूचना देने पर ट्रक चालक पर मुकदमा

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे ट्रक चालक ने पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दे दी। हाईवे पर दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो विवाद ममेरे-फुफेरे भाइयों के बीच ट्रक को लेकर निकला। पुलिस ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक फर्रुखाबाद के थाना राजेश्वर के उजरामऊ के राहुल और शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र स्थित बहलिया नगला के निलेश कुमार ममेरे-फुफेरे भाई हैं। राहुल ने लोन पर ट्रक खरीदा था। राहुल का सिविल खराब होने की वजह से उन्होंने लोन के लिए अपना ट्रक नीरज कुमार के भाई के नाम करा दिया। आरोप है कि भाई के नाम ट्रक होने के बाद निलेश कुमार की नियत बिगड़ने लगी। रविवार को निलेश ने राहुल के ड्राइवर से ट्रक छीन दिया और लेकर चला आया। राहुल ट्रक खोजते हुए हाईवे पर स्थित फरीदपुर के केसरपुर गांव के सामने प्रधान ढाबे के पास पहुंचा। ट्रक को ढाबे पर खड़ा देखकर राहुल और निलेश मे कहासुनी शुरू हो गई। निलेश ने पीआरबी को दिनदहाड़े लूट की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच मे दो भाइयों में झगड़ा होने का मामला पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने निलेश को हिरासत मे ले लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *