लिफ्ट मे तीस मिनट तक अटकी रही छह बच्चों व चार महिलाओं की सांसें

बरेली। शहर के राजेंद्रनगर मे सेलेक्शन प्वाइंट के पास बने फ्लैशबैक रेस्टोरेंट की लिफ्ट जब रविवार शाम फेल हुई तो उसमें फंसे छह बच्चे और चार महिलाओं की सांसें आधे घंटे तक हलक में अटकी रही। घुप्प अंधेरे मे अचानक धुआं फैलने लगा। छोटे-छोटे बच्चे रोने-चिल्लाने लगे। निधि शर्मा ने तुरंत अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। लोगों के पहुंचने पर लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर सभी को सकुशल बाहर निकाला गया। रिक्खी सिंह स्कूल की शिक्षिका निधि शर्मा ने बताया कि रविवार शाम वह अपने चार महिला रिश्तेदारों के साथ घूमने निकली थी। उनके साथ छह छोटे-छोटे बच्चे थे। सबसे छोटा बच्चा करीब छह महीने का और बाकी चार से छह साल के बीच के थे। सभी फ्लैशबैक रेस्टारेंट मे गेट टूगेदर करने पहुंची थी। सभी लोगों ने कार्यक्रम मे खूब मस्ती की। कार्यक्रम के बाद नीचे आते समय हादसा हो गया। निधि शर्मा ने बताया कि वहां खाना खाने के बाद सभी लोग तीसरी मंजिल पर लगी लिफ्ट से नीचे आने लगे। अचानक लिफ्ट फेल हो गई। तेज से वह ग्राउंड फ्लोर पर गिरी। भूतल पर लगे स्प्रिंग पर झटके खाकर लिफ्ट दो तीन बाद ऊपर-नीचे हुई। तभी अचानक लाइट भी गुल हो गई। लिफ्ट के अंदर घुप्प अंधेरा छा गया। अचानक कहीं से धुआं भी आने लगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *