बरेली। शनिवार की शाम से लापता हुए सात वर्षीय मासूम का शव रविवार को उसके घर से कुछ ही दूरी पर नदी किनारे पडा मिला। परिजनों ने कुछ दिन पूर्व हुए पडोसी पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस तहरीर आने से इंकार कर रही है। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देवरनियां क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांव सिंतरा निवासी इकबाल का सात वर्षीय पुत्र फैज का शव रविवार को घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर देवरनियां शारदा नदी किनारे संदिग्ध हालत मे पडा मिला। जिसकी खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि फैज शनिवार शाम घर से खेलते समय लापता हो गया था। रात भर तलाश करने पर वह नही मिला। रविवार की सुबह छह बजे उसका शव मिला। इकबाल अहमद का अपने पड़ोसी रफीक से 17 अगस्त को बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। इस बीच रफीक ने अपने चारों भाइयों और पिता के साथ एक जुट होकर इकबाल के घर मे घुसकर परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। पुलिस ने इस मामले मे रविवार को रफीक समेत चार लोगों का शांतिभंग मे चालान करा है। इधर परिजनों ने पड़ोसी रफीक पर रंजिशन मासूम की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।।
बरेली से कपिल यादव
