लाइफ सर्टिफिकेट का ओटीपी पूछकर पेंशनर से ठग लिए 25 लाख रुपये

बरेली। साइबर ठग अब लाइफ पेंशन सर्टिफिकेट अपडेट कराने का झांसा देकर पेंशनर्स को चूना लगा रहे है। इज्जतनगर के पेंशनर से इसी तरह ओटीपी पूछकर 25 लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में साइबर क्राइम थाने मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। डिफेंस कॉलोनी निवासी अनन्त कुमार ने पुलिस को बताया कि एक दिसंबर को अनिल शर्मा नाम का व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। आरोपी ने लाइफ सर्टिफिकट अपडेट होने की बात कही और कहा कि वह इसे अपडेट कर देगा बस उन्हें ओटीपी बताना होगा। वह उसके झांसे में आ गए और ओटीपी बताते गए। अगले दिन उन्होंने बैंक का एप्लीकेशन खोलकर बैलेंस चेक किया तो उनके खाते से 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे। इस पर वह थाना इज्जतनगर पहुंचे और शिकायत की तो उनकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जिसे अब साइबर क्राइम थाने मे ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने पुलिस वह नंबर भी बताया है जिसके जरिये कॉल की गई थी। पुलिस उसकी जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *