रोटरी क्लब ने 209 मेधावी छात्राओं को बांटी साइकिल, खिले चेहरे

बरेली। रोटरी क्लब की ओर से मेधावी छात्राओं के लिए कन्या श्री योजना शुरू की गई है। इस कड़ी मे गर्ल चाइल्ड प्रोग्राम के तहत क्लब की ओर से 209 छात्राओं को साइकिल बांटी। शुक्रवार को विद्या भवन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का उद्घाटन कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने किया। रोटेरियन किशोर कटरु ने विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, विधायक डीसी वर्मा, राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल का स्वागत किया।छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। किशोर कटरु ने बताया कि मेधावी छात्राओं की पढ़ाई के लिए साइकिल देने की योजना शुरू की गई है। क्लब 2100 से अधिक साइकिल बांट रहा है। जिले मे 209 साइकिल वितरित की गई। रोटरी क्लब इससे पहले भी गर्ल चाइल्ड एजुकेशन के लिए हैप्पी स्कूल, प्राथमिक जूनियर स्कूलों में मॉडल शौचालय निर्माण, वाश हैंड स्टेशन, सैनिटरी पैड्स वेंडिंग मशीन लगाने जैसे प्रोग्राम चला चुका है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए है। कक्षा 9 से 11 तक की छात्राएं जो स्कूल से दो-तीन किलोमीटर दूर रहती है। उन्हें रोटरी क्लब साइकिल वितरित कर रहा है। इससे छात्राओं को उनके घर से दूर स्थित स्कूल-कॉलेज जाने मे परेशानी नहीं होगी। कॉलेज दूर होने की वजह से बड़ी संख्या में छात्राओं को पढ़ाई छोड़ना पड़ता है। कार्यक्रम मे दिनेश गोयल, अभिनव अग्रवाल, राजेन विद्यार्थी, विनय कृष्ण, आलोक प्रकाश, डीपी सिंह, पीयूष अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, मोहित टंडन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *