रेल लाइन के पास मोर्टार सेल मिलने पर मची खलबली, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

बरेली। जनपद के थाना सुभाषनगर क्षेत्र मे रेल लाइन के किनारे मिट्टी डालते समय सेना का मोर्टार सेल मिला है। सूचना पर पुलिस और सेना की यूनिट मौके पर पहुंच गई। मोर्टार सेल को सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है। मामले में जांच की जा रही है। छानबीन की जा रही है कि मोर्टार सेल यहां तक कैसे पहुंचा। रेल लाइन से कुछ दूरी पर ही सैन्य क्षेत्र भी है। दो दिन पहले भारी बारिश के दौरान कई स्थानों पर रेलवे लाइन की मिट्टी धंस गई है। इन स्थानों पर जेसीबी के जरिए मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। मंगलवार रात 1 बजे सुभाषनगर में लाइन के किनारे मिट्टी डालने का काम किया जा रहा था। श्रमिकों को मिट्टी के ढेर में संदिग्ध वस्तु मिली और पुलिस को सूचना दी गई। एसपी सिटी मानुष पारीक और सुभाषनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि मोर्टार सेल है। रात में ही सेना की यूनिट को सूचना दी गई। सेना का बम निरोधक दस्ता भी मौके पर आ गया। दस्ते दस्ते ने मोर्टार सेल को निष्क्रिय कर दिया। मोर्टार काफी पुराना है। माना जा रहा है कि मोर्टार मिस फायर होने के बाद मिट्टी में में दबा दिया गया होगा। रेलवे लाइन के किनारे डालने के लिए मिट्टी दूसरे स्थान से लाई जा रही है। है। ऐसे में यह मोर्टार मिट्टी के साथ यहां पहुंच गया होगा। पुलिस और सेना की टीमें जांच कर रही है कि मोर्टार सेल कहां से और किस यूनिट के लिए जारी किया गया होगा। जो मोर्टार सेल मिला है, वह करीब दो फुट लंबा है। इसका वजन करीब 10 किलो है। मोर्टार सेल का इस्तेमाल आमतौर पर सेना करती है। यह पहला मौका नही जब सुभाषनगर मे कोई बम जमीन मे दबा मिला हो। साल 2022 में सुभाषनगर इलाके मे ही हैंड ग्रेनेड खुदाई के दौरान मिला था। घटना के बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रेल लाइन के पास मिट्टी डाले जाते समय मोर्टार सेल मिला है। सेना के बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि मोर्टार मिस फायर होने के बाद मिट्टी में दबा दिया गया होगा। यह मिट्टी के साथ यहां आ गया होगा। मामले में जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *