रिठौरा, बरेली। जनपद के कस्बा रिठौरा क्षेत्र के मोहल्ला धर्मपुर मे नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार, विशिष्ट अतिथि एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, चेयरमैन शकुंतला देवी, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बिथरी चैनपुर डॉ. उत्तरा शर्मा, हरेंद्र पटेल, अमित कुमार गुप्ता, सुरेंद्र पटेल, समाजसेवी वीरेंद्र पाल गंगवार ने किया। सांसद ने कहा कि कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, सड़क एवं स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं पर अधिक ध्यान दे रही है। यह योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। रिठौरा एवं आसपास की जनता के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं मिलेंगी। एमएलसी ने कहा कि कि सरकार सबका साथ, सबका विकास चाहती है। उसी के फलस्वरूप यहां सीएचसी की स्थापना हुई है। सीएमओ ने जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बिथरी चैनपुर के बाद रिठौरा मे बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न मेडिकल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। पहले दिन सात लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। खिचड़ी भोज भी करवाया गया। इस दौरान डॉ. राकेश सिंह, डॉ. प्रशान्त रंजन, डॉ. लईक अहमद, जितेंद्र सिंह, इंतजार हुसैन, सतेंद्र सिंह, अरून पांडे, इरशाद, प्रभारकर कौशिक, गुलिशता, कमर, डॉ. रोहम, डॉ. अभय, धीरेंद्र सिंह, शिवानी , संगीता, शिवम सिंह, संजय यादव, अभय प्रकाश, जगदीश गंगवार, सुभाष मौर्य, जयदीप मौर्य, रामप्रकाश गंगवार, चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य, पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार कश्यप, पायल कश्यप, पप्पू कश्यप सहित वड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
