सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव कासमपुर मे रास्ते मे खड़ी बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। गांव के ही कुछ दबंगों ने घर में घुस कर धारदार हथियारों से हमला कर एक महिलाओं समेत छह लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। गांव कासमपुर निवासी अनम ने बताया कि उसका भाई सुहेब शुक्रवार सुबह स्कूटी लेकर बाहर जा रहा था। रास्ते में तौफीक की बाइक खड़ी थी। जिससे रास्ता बंद हो गया था। सुहेब ने बाइक हटाने को कहा तो तौफीक उसे गालियां देना शुरू कर दिया। उसने कहा कि तेरे दादा की सड़क है जो इधर से निकलेगा। इसके बाद तौफीक और उसके साथियों फईम उर्फ पप्पू और युनुस ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मामला थाने तक पहुंचा और पुलिस के कहने पर आरोपी तौफीक ने सुहेब का इलाज कराया। इसी रंजिश मे शनिवार सुबह तौफीक, गुड़, शब्बीर, फईम उर्फ पप्पू और भूरा खां ने परवेज के घर में घुस कर दोबारा हमला कर दिया। दबंगों ने परवेज, उसकी पत्नी शमीम बानो, बेटियों इरम और अनम और बेटे सुहेब पर हमला किया। गांव के लोगों ने किसी तरह से बीच-बचाव किया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां परवेज की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर तौफीक ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम को सुहेब ने उसके साथ मारपीट की थी और शनिवार सुबह उसके भाई फईम उर्फ पप्पू को भी पीटा था। इसी कारण उसने मारपीट की।।
बरेली से कपिल यादव