राष्ट्रीय युवा दिवस पर मिला स्वामी विवेकानंद सम्मान

बरेली। भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाने वाले युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानन्द जी की 159वी जयन्ती पर शान्ति फाउण्डेशन गोंडा ने राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह में धराधाम इण्टरनेशनल प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डा. सौरभ पाण्डेय, धरा गवर्नर एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रकार ,लेखक डॉ. शम्भू पवार, धरा एम्बेसडर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिनाम कवयित्री, लेखिका डॉ. निक्की शर्मा (मुंबई), शिक्षाविद डॉ. एहसान अहमद, डॉ. विनय श्रीवास्तव को उनके द्वारा सतत तीन दशकों से निरन्तर किये जा रहे सामाजिक सरोकारों के लिए शान्ति फाउण्डेशन ने इस वर्ष का स्वामी विवेकानन्द सम्मान 2022 प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. विजय शाह, संयोजक सुनील कुमार आनंद, अध्यक्ष पिंकी देवी, सह संयोजक डॉ. यस बी सागर, ने सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर रमेश आनंद, गया प्रसाद चित्रकार, ज्ञान प्रकाश पासी प्रवक्ता डायट,कवयित्री अन्नपूर्णा मालवीय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *