लखीमपुर खीरी- राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट भारत ,नई दिल्ली के संघ प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार व पार्टी से सभी उच्च पदाधिकारियों व लखीमपुर-खीरी के जिलाध्यक्ष संजीत कुमार वर्मा द्वारा जनपद लखीमपुर खीरी का नगर अध्यक्ष अनुराग पटेल को नियुक्ति किया गया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष ने कहा कि वह नि:स्वार्थ भाव से पूरे जनपद के गरीब व असहाय लोगो की सेवा व हर सम्भव मदद करेंगे और संघ के नियमो का पालन करते हुए मानव अधिकार से वंचित लोगो को गांव-गांव जाकर जागरूक करेगे ।अनुराग पटेल लीला-कुआँ से सटे गांव मऊदाऊद के मूल निवासी है इससे पहले यह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति थे ये समय- समय पर सामाजिक कार्य भी करते रहते है।अनुराग पटेल ने अपने संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।
राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ ने अनुराग पटेल को बनाया लखीमपुर का नगर अध्यक्ष
