राष्ट्रीय गणित दिवस: परिश्रम व आत्मविश्वास के साथ गणित के क्षेत्र मे बढ़ें आगे

बरेली। सोमवार को बरेली कॉलेज के गणित विभाग मे राष्ट्रीय गणित दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य प्रो. ओपी राय, विभागाध्यक्ष प्रो. स्वदेश सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे व प्रो. एपी सिंह ने दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती के माल्यार्पण करने के बाद श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन एमएससी की छात्राओं ने किया। कार्यक्रम मे पौरुषी चंद्र, उत्कर्ष चंद्र, शादाब रजा, शिवम गंगवार, दिव्या गंगवार, सारिक, अक्षय सिंह, मेघना विष्ट, नाज ने अपनी प्रस्तुति दी। प्रो. टीएस चौहान, प्रो. पवन कुमार शर्मा, प्रो. वीपी सिंह, प्रो. रीतु अग्रवाल, प्रो. पूनम सिंह, डॉ. हनुमान वर्मा, प्रो. इंदीवर सिंह चौहान, डॉ. संगीता सिंह, प्रो. एसी त्रिपाठी, प्रो. आनंद लखटकिया समेत अन्य रहे। जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में गणित मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. टीएस चौहान ने फीता काटकर किया। मेले में वैदिक गणित प्रश्नोत्तरी, गणित पत्र-वाचन, ज्यामितीय आकृति निर्माण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्या डॉ. रामश्री ने छात्राओं को श्रीनिवास रामानुजन के जीवन व उनके सूत्र की जानकारी दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *