बरेली। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत भुता के बेसिक शिक्षा परिषद के कम्पोजिट विद्यालयों के बच्चो द्वारा बीआरसी फैजनगर मे राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पहले बच्चों की लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई। जिसमें मेरिट के आधार पर उच्च उपलब्धि वाले बच्चों को क्विज मे प्रतिभाग कराया गया। इस प्रतियोगिता मे नौ बच्चों को विजयी घोषित किया गया। छात्र-छात्राओं के विजेता बनने पर बीईओ प्रेम सिंह राणा व विद्यालय के प्रधानाध्यापक की सराहना करते हुए बच्चों को प्रतियोगिताओं के प्रति आगे प्रेरित करने को कहा। क्विज प्रतियोगिता को संपन्न कराने मे एआरपी विज्ञान आमोद कुमार यादव, रघुवीर सिंह, डॉ.यूनुस हुसैन, संतोष पांडे, सारिका सक्सेना, बीना शर्मा, जितेंद्र सिंह, राम निवास शर्मा, वीरेंद्र सिंह तोमर, सुनित कुमार, जगदीश गंगवार का विशेष योगदान रहा।।
बरेली से कपिल यादव
