राष्ट्रधर्म के संपादक डॉ ओमप्रकाश अटल साहित्य सम्मान-21 से अलंकृत

बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत ने स्थानीय केशव कृपा भवन के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह मे लखनऊ के वरिष्ठ साहित्यकार एवं राष्ट्रधर्म के संपादक डॉ ओम प्रकाश पांडये को अटल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के विभाग प्रचारक ओमवीर, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुशील चंद्र त्रिवेदी, डॉ शिव मंगल सिंह मंगल, साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ एनएल शर्मा एव डॉ एसपी मौर्य ने उन्हें शाल ओढाकर सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह एवं 5100 रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया  गया। इससे पूर्व मोहन चंद्र पाण्डेय की सरस्वती वन्दना से समारोह का शुभारम्भ हुआ। उमेश चंद्र गुप्त ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष एसपी मौर्य ने दिया। आनन्द गौतम, राजीव श्रीवास्तव, राजवीर सिंह, डॉ दीपान्कर गुप्ता, रोहित राकेश तथा उपमेन्द्र सक्सेना ने अथियों का बैज अलंकरण एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि अटल राजनीति के अजातशत्रु तथा एक भावुक कवि थे इस लिए ब्रज प्रांत उनके सम्मान में प्रतिवर्ष अटल साहित्य सम्मान का आयोजन करता है। सम्मान करने से पहले प्रांतीय उपाध्यक्ष आनंद गौतम ने डा ओम प्रकाश पांडेय का संक्षिप्त जीवन वृत्त प्रस्तूत किया। प्रान्तीय महामंत्री सन्तोष मिश्रा ने सम्मान पत्र का वाचन किया। सम्मान से अभिभूत डा ओम प्रकाश पांडेय ने कि अटल विहारी बाजपेयी राजनीति में शुचिता के प्रतीक थे। बे राष्ट्रधर्म के प्रथम सम्पादक थे। उनके नाम पर सम्मान मिलना मेरे लिए गौरव  की बात है। सभी का आभार जिला मंत्री राजीव श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ सीपी शर्मा, संजय पांडेय गौहर, रणधीर प्रसाद गौड़, निर्भय सक्सेना, उमेश गुप्ता, गुरविंदर सिंह, वीरेन्द्र अटल, विनोद कुमार गुप्ता, राजबाला धैर्य, जितेन्द्र पाल सिंह चौहान, रामपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, राधेश्याम गुप्ता, सुमन्त माहेश्वरी, रवि प्रकाश शर्मा, महेंद्रपाल राही, एसके अरोरा सहित बड़ी संख्या मे साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी  उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *